Home » नेशनल » जोगणियां माता शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्र महोत्सव 19 मार्च से।

जोगणियां माता शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्र महोत्सव 19 मार्च से।

Share This Article

बेगूं/चित्तौड़गढ़ । बेगूं उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ जोगणियां माताजी संस्थान में चैत्र नवरात्र महोत्सव की तैयारियां जोर शोर से चल रही है।

आगामी 19 मार्च से यहां नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों और मेले का शुभारंभ होगा। इस बार महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है, जिसे देखते हुए संस्थान प्रबंधन व्यापक व्यवस्थाओं में जुटा है।

जोगणियां माता शक्ति पीठ प्रबंधन एवं विकास संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने बताया कि महोत्सव का आगाज 19 मार्च को सुबह 9:15 बजे कलश यात्रा के साथ होगा। वेद विद्यालय के विद्वान पंडितों और बटुकों के मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से घटस्थापना एवं ध्वज स्थापना की जाएगी। नवरात्र के दौरान शक्ति पीठ में भक्ति की अविरल धारा बहेगी।

प्रतिदिन माता का मनमोहक विशेष श्रृंगार किया जाएगा। महोत्सव के मुख्य आकर्षणों में पांच कुंडीय महायज्ञ एवं शतचंडी परायण पाठ, नौ दिवसीय अखंड रामायण पाठ, प्रतिदिन शाम को लोक कलाकारों की ओर से रासलीला का मंचन शामिल है।

21, 23, 25 और 26 मार्च की रातों को भजन संध्या में भजन कलाकार माता के दरबार में स्वर लहरियां बिखेरेंगे।

Share This Article
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This