Home » नेशनल » नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा आयोजित।।

नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा आयोजित।।

Share This Article

बेगूं/चित्तौड़गढ़। बेगूं नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी, बेगूं द्वारा रविवार को प्रातः 11:00 बजे नीलकंठ महादेव प्रांगण, बेगूं में एक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

सम्मेलन में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे । वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर पालिका चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और भावी कार्यक्रमों पर विस्तार से मार्गदर्शन देंगे।

नगर कांग्रेस कमेटी बेगूं ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल एवं कांग्रेस के समस्त अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सभी नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में सम्मेलन में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया है।

नगर कांग्रेस कमेटी का कहना है कि आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर संगठन पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतर रहा है तथा कार्यकर्ता सम्मेलन चुनावी तैयारियों को नई गति और दिशा प्रदान करेगा।

Share This Article
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This