Home » नेशनल » बेगूं में महिलाओं ने की दशा माता की पूजा : परिवार की सुख-समृद्धि मांगी।

बेगूं में महिलाओं ने की दशा माता की पूजा : परिवार की सुख-समृद्धि मांगी। 

Share This Article

बेगूं ( 13 मार्च ) । बेगूं क्षेत्र में शुक्रवार को महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ दशा माता का व्रत रखा। उन्होंने अपने पति की लंबी आयु और परिवार में सुख-शांति की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर महिलाएं सज-धज कर विभिन्न पूजा स्थानों पर पहुंचीं, जहां उन्होंने पीपल के वृक्ष की विधि-विधान से पूजा की। महिलाओं ने पीपल के वृक्ष की आरती उतारी और उसकी परिक्रमा करते हुए दशा माता की कथा सुनी।

पूजा के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी से दशा माता पूजा परिसर में धार्मिक वातावरण देखने को मिला। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर पूजा-अर्चना की और परिवार की खुशहाली व समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Share This Article
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This