Home » नेशनल » पारसोली में मानदेय और पीसीटीएस भुगतान को लेकर आशाओं का कार्य बहिष्कार ।

पारसोली में मानदेय और पीसीटीएस भुगतान को लेकर आशाओं का कार्य बहिष्कार ।

Share This Article

बेगूं ( 06 मार्च ) । उपखंड क्षेत्र बेगूं के पारसोली एवं दूगार में कार्यरत आशाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चिकित्सा प्रभारी पारसोली को ज्ञापन सोंपा। ज्ञापन में बताया गया कि आशाओं कि आवश्यक मांगों को लेकर विगत लंबे समय से सरकार का ध्यान आकर्षित करवाया गया और समय-समय पर आशाओं के मानदेय को बढ़ाने के लिए भी सरकार के समक्ष बात रखी गई। आशाओं को इस बजट में उम्मीद थी कि उनका मानदेय बढ़ाया जाएगा लेकिन इस बजट में आशाओं के मानदेय को लेकर कुछ भी सरकार द्वारा नहीं किया गया।

साथ ही पीसीटीएस में भुगतान प्रक्रिया में आ रही परेशानी को लेकर भी विभाग के साथ ही सरकार को अवगत करवाया गया लेकिन उसमें भी आशाओं को कोई राहत नहीं मिली। इन सभी मांगों को लेकर आशाओं द्वारा पारसोली सीएचसी पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सोंपते हुए ऑनलाइन ऑफलाइन सभी तरह के कार्य का बहिष्कार किया है ।

आशाओं ने स्पष्ट मांग की है कि “पीसीटीएस का भुगतान एक किश्त में किया जावे साथ ही मानदेय की तारीख निश्चित कर उसी तारीख को दिया जावे।” प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि मांगे नहीं मानने तक कार्य बहिष्कार की घोषणा की गई । इस दौरान पारसोली एवं दुगार क्षेत्र में कार्यरत सभी आशा मौजूद रही ।

Share This Article
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This