Home » नेशनल » कांग्रेस जिला महासचिव हीरा लाल गुर्जर बने चित्तौड़गढ़ विधानसभा ग्रामीण ब्लॉक के प्रभारी, रईस खान को शहर मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी ।

कांग्रेस जिला महासचिव हीरा लाल गुर्जर बने चित्तौड़गढ़ विधानसभा ग्रामीण ब्लॉक के प्रभारी, रईस खान को शहर मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी  ।

Share This Article

कांग्रेस जिला महासचिव हीरा लाल गुर्जर बने चित्तौड़गढ़ विधानसभा ग्रामीण ब्लॉक के प्रभारी, रईस खान को शहर मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी  ।

बेगूं/चित्तौड़गढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस जिला महासचिव हीरा लाल गुर्जर को चित्तौड़गढ़ विधानसभा ग्रामीण ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं बेगूं निवासी एडवोकेट रईश खान को चित्तौड़गढ़ शहर का मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर हीरा लाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उनका मुख्य लक्ष्य संगठन सर्जन अभियान के अंतर्गत बूथ स्तर तक मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार करना, प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम का गठन करना तथा कांग्रेस की नीतियों और जनहितकारी विचारों को आमजन तक पहुंचाना रहेगा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक गांव एवं बूथ पर संगठन को सशक्त बनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है और इसी उद्देश्य के साथ बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हीरा लाल गुर्जर को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ विधानसभा ग्रामीण क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनेगा।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This