
बेगूं थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45.520 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा सहित ईको कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।
बेगूं/चित्तौड़गढ़, 10 जुलाई 2026। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक ईको कार से 45.520 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार









