बेगूं में चुनाव से पहले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च।
मतदाताओं को निडर होकर शांतिपूर्ण मतदान करने का संदेश दिया।
बेगूं/चित्तौड़गढ़। नगर निकाय चुनाव से ठीक एक दिन पहले मंगलवार को बेगूं में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस का काफिला शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों से गुजरा। इसका मकसद मतदाताओं को निर्भीक होकर शांतिपूर्ण मतदान करने का संदेश देना था।
यह फ्लैग मार्च थाना परिसर, पीपली चौराहा, नगर मुख्य मार्गों होते हुए बेगूं पुलिस थाने पर खत्म हुआ।
फ्लैग मार्च के दौरान रिटर्निंग अधिकारी ( एसडीएम ) अंकित सामरिया, एएसपी अशोक मीणा, डीएसपी बेगूं अंकित कुड़ी, डीएसपी गंगरार उदय सिंह और थानाधिकारी चंपाराम , मोबाइल पार्टी सहित बेगूं पुलिस जवानों के साथ चित्तौड़गढ़ पुलिस लाइन के जवान भी रहे फ्लैग मार्च में मौजूद। चुनाव से पहले शहर की सड़कों पर पुलिस के काफिले से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की मुस्तैदी और सख्ती साफ नजर आई।









