चार वार्डों में प्रत्याशियों के निर्विरोध होने की संभावना ।

बेगूं :- बेगूं निकाय चुनाव 2026 के लिए नामांकन के तीसरे व अंतिम दिन सोमवार को उपखंड अधिकारी (SDM) कार्यालय में प्रत्याशियों और समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चले नामांकन प्रक्रिया के दौरान रिकॉर्ड तोड़ आवेदन जमा किए गए। भीड़ नियंत्रण व टोकन व्यवस्था दोपहर 3:00 बजे के बाद भी परिसर में मौजूद सभी प्रत्याशियों को टोकन देकर फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराया गया।निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अंकित सामरिया की सीधी देखरेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई।

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन का जाब्ता तैनात रहा जबकि परिसर में पानी, बिजली और छाया के सुगम प्रबंध किए गए। दलगत स्थिति व नामांकन के आंकड़े इस प्रकार रहे जिसमे बीजेपी (BJP) ने 35 वार्डो मे 35 सिंबल जमा करवाये वही कांग्रेस (INC) ने 31 सिंबल जमा करवाये।

आज तीसरे दिन 35 वार्डो से कुल फॉर्म 100 फॉर्म जमा हुये है। जिसमे कुल दो दिन के आंकड़े और मिलाकर नामांकन का कुल आंकड़ा 105 फॉर्म जमा हुये है। अब आगे चुनाव शाखा एवं निर्वाचन अधिकारी की ओर से मंगलवार को सभी भरे गए आवेदनों की गहन स्कूटनी (जांच) की जाएगी, जिसके पश्चात अधिकृत उम्मीदवारों की अंतिम ओरिजिनल लिस्ट जारी की जाएगी।









