Home » नेशनल » अवैध बजरी परिवहन के विरूद्ध पुलिस थाना पारसोली की बड़ी कार्रवाई ।

अवैध बजरी परिवहन के विरूद्ध पुलिस थाना पारसोली की बड़ी कार्रवाई ।

Share This Article

अवैध बजरी परिवहन के विरूद्ध पुलिस थाना पारसोली की बड़ी कार्रवाई ।

5 ट्रेक्टर ट्रोली मय 25 टन बजरी जब्त, पांच ट्रेक्टर चालक गिरफ्तार।

बेगूं/चित्तौड़गढ़। बेगूं उपखंड के पारसोली थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कुल पांच अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त करते हुए पांच टैक्टर चालकों को गिरफ्तार किया ।

पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ धर्मेन्द्र सिंह के आदेश की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रावतभाटा) च
भगवत सिंह हिंगड के निर्देशन में व पुलिस उप अधीक्षक अंजली सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी पारसोली ठाकराराम के नेतृत्व में थाना सर्किल में शुक्रवार को सुखपुरा से देवलच्छ की तरफ आने वाले रास्ते पर देवलच्छ गांव के पास में 01 ट्रेक्टर स्वराज 735 बिना नम्बरी चालक प्रेमचन्द पिता मांगीलाल जाति ओड उम्र 35 साल निवासी चॉदगढ थाना बडलियास जिला भीलवाडा, 02. ट्रेक्टर पॉवर टेर्क बिना नम्बरी चालक नाम महेन्द्र पिता श्याम लाल रेगर उम्र 27 साल निवासी आकोला थाना बडलियास जिला भीलवाडा, 03. ट्रेक्टर स्वराज 735 बिना नम्बरी चालक नाम सावरमल पिता शंकरलाल बैरवा उम्र 26 साल निवासी चॉदगढ थाना बडलियास जिला भीलवाडा, 04. ट्रेक्टर स्वराज 735 बिना नम्बरी चालक शम्भू पिता रामकरण कालबेलीया उम्र 25 साल निवासी बडी कुण्डीया थाना रायला जिला भीलवाडा, 05. ट्रेक्टर स्वराज 735 बिना नम्बरी चालक दिनेश पिता जगदीश जाट निवासी चॉदगढ थाना बडलियास जिला भीलवाडा द्वारा खनिज बजरी की चोरी कर बिना अनुज्ञापत्र या रॉयल्टी रसीद, ई-रवाना के कब्जे में रखना एवं परिवहन करना पाया जाने से मौका कार्यवाही की जाकर थाने पर पहुंच प्रकरण दर्ज किया गया। जिसमे अनुसंधान जारी है।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This