Home » नेशनल » बेगूं क्षेत्र में 100 टन अवैध बजरी का स्टॉक जब्त।

बेगूं क्षेत्र में 100 टन अवैध बजरी का स्टॉक जब्त।

Share This Article

बेगूं क्षेत्र में 100 टन अवैध बजरी का स्टॉक जब्त।

बेगूं/चित्तौड़गढ़। बेगूं उपखंड क्षेत्र में खनिज अभियंता चित्तौड‌गढ़ के निर्देशानुसार तहसीलदार मय हल्का पटवारी एवं थानाधिकारी बेगूं मय पुलिस जाब्ता के साथ अवैध खनन ,निर्गमन ,भण्डारण की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाया गया ।

चेकिंग के दौरान बेगूं उपखंड क्षेत्र में स्थित ग्राम गोरला में एक स्थान पर बजरी का स्टॉक देखा गया। स्टॉक स्थल के भू-निर्देशांक 25°6′58.137′N 75°5’2.969’E लिये गये । मौके पर लगभग 100 टन खनिज बजरी का स्टॉक पाया गया। इस दौरान मौके पर कोई व्यक्ति, वाहन, मशीन इत्यादि नही पाये गये, जिससे यह ज्ञात नही हो पाया कि उक्त बजती स्टॉक किसके द्वारा किया गया है। मौके पर उपस्थित हल्का पटवारी द्वारा अवगत करवाया गया कि राजस्व रिकार्ड अनुसार उक्त स्टॉक खसरा संख्या 106 व 107 बिलानाम भटवेड़, ग्राम-चौहानो का नया गांव, पटवार हल्का सामरिया कलां पायी गयी।

बताया गया कि उक्त स्थल पर बजरी स्टॉक की कोई वैध अनुमति नही होने के कारण किया गया भण्डारण RMMCR, 2017 के नियम 54 के अंतर्गत अवैध की श्रेणी में आता है। जिससे मौके पर पड़ी बजरी लगभग 100 टन को मौके पर जब्त किया गया। एवं जब्त बजरी को पुलिस थाना बेगूं के परिसर में डलवाया गया।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This