Home » नेशनल » पुलिस थाना पारसोली द्वारा अवैध बजरी परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही।

पुलिस थाना पारसोली द्वारा अवैध बजरी परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही।

Share This Article

पुलिस थाना पारसोली द्वारा अवैध बजरी परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही।

5 ट्रेक्टर ट्रोली मय 25 टन बजरी जप्त की गई ।

दो ट्रेक्टर चालको को मौके से गिरफ्तार किया गया ।

बेगूं/चित्तौड़गढ़। पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवेध अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ धर्मेन्द्र सिंह के आदेश की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड के निर्देशन में व पुलिस उप अधीक्षक वृत बेंगू सुश्री अंजली सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी पारसोली ठाकराराम के नेतृत्व में एसआई देवी लाल , गोविन्दसिंह, रामदयाल,हैड कानि. चान्दमल, कानि. राजेन्द्र , रघुवीर, प्रमोद, चालक आर टी कानि. राकेश द्वारा थाना सर्किल में आज दिनांक 17.06.2026 को बिच्छोर गाँव के बाहर स्थित गिट्टी केशरों के पास शम्भुपुरा की तरफ से आने वाले रास्ते पर 5 बिना नम्बरी टैक्टर मय ट्रोली मय खनिज बजरी द्वारा खनिज बजरी की चोरी कर बिना अनुज्ञापत्र या रॉयल्टी रसीद, ई-रवाना के कब्जे में रखना एवं परिवहन करना पाया जिस पर पुलिस द्वारा चालक महेन्द्र नायक पिता धारासिंह जाति नायक उम्र 22 साल निवासी होडा खाचरोल थाना बडलियास जिला भीलवाडा, महावीर पिता किशोर जाति सालवी उम्र 19 साल निवासी मेहताजी का खेड़ा थाना बिगोद जिला भीलवाडा को मौके से गिरफ्तार किया गया। तथा एवं तीन ट्रेक्टर अन्य के चालको द्वारा खनिज बजरी की चोरी कर बिना अनुज्ञापत्र या रॉयल्टी रसीद, ई-रवाना के कब्जे में रखना एवं परिवहन करना पाया जाने से मौका कार्यवाही की जाकर थाने पर पहुंच प्रकरण दर्ज किया गया। जिसमे अनुसंधान जारी है।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This