बेगूं/चित्तौड़गढ़, 10 जुलाई 2026। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक ईको कार से 45.520 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड तथा तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड़ के निर्देशन में व पुलिस उप अधीक्षक बेगूं अजंलिसिह के सुपरविजन मे थानाधिकारी कमलचन्द मीणा , हैड कानि भगवानलाल, कानि धर्मन्द, सुरेन्द, मनोहर, कमलेश व चालक रतनसिह की टीम गठित की गई। उक्त गठित टीम के द्वारा शुक्रवार को बेगूं से काटून्दा जाने वाली रोङ पिपलीखेङा चौराहा पर पहुच नाकाबन्दी प्रारम्भ की गई। दौराने नाकाबन्दी ईको कार आयी। जिसमे एक व्यक्ति सवार था जिसके द्वारा नाकाबन्दी तोड़कर गाड़ी भगाने लगे जिस पर पुलिस जाप्ता के द्वारा बमुश्किल से कार को रोक कार चालक को नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम महेन्द्र सिह पिता नारायण सिह जाति जाट उम्र 55 साल निवासी हरसावा बङा थाना फतेहपुर सदर जिला सीकर का होना बताया मुल्जिम के कब्जे मे मिली ईको कार से 45 किलो 520 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा व घटना मे प्रयुक्त वाहन को जप्त कर अभियुक्त को गिरप्तार किया गया। पुलिस थाना बेगू पर कार चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है।









