Home » नेशनल » बेगूं में अभाविप स्थापना दिवस पर दीपदान, पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन।

बेगूं में अभाविप स्थापना दिवस पर दीपदान, पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन।

Share This Article

बेगूं में अभाविप स्थापना दिवस पर दीपदान, पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन।

बेगूं ( 09 जुलाई ) । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बेगूं नगर एवं महाविद्यालय इकाई द्वारा विभिन्न सेवा एवं जनजागरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी और प्रतिवर्ष स्थापना दिवस के अवसर पर देशभर में सेवा, स्वच्छता एवं पौधारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर बेगूं नगर के लालबाई-फूलबाई चौक पर कार्यकर्ताओं द्वारा दीपदान कर राष्ट्र एवं समाज की उन्नति की कामना की गई। इस अवसर पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने संगठन के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया।

 

वहीं स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद रूपाजी करपाजी राजकीय महाविद्यालय, बेगूं में पौधारोपण किया गया तथा “My Campus My Pride” अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को स्वच्छ, हरित एवं सुंदर परिसर बनाए रखने का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम में परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्रहितों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के निर्वहन एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभाती है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प लिया।

इस दौरान नगर मंत्री पवन जोशी, सहमंत्री पूरण दमामी, पृथ्वी भाटी कॉलेज इकाई अध्यक्ष उमेश धाकड़ पूर्व इकाई अध्यक्ष हिमांशु धाकड़ नीरज धाकड़, लोकेंद्र सिंह ,आयुषी धाकड़,स्नेहा धाकड़, महिमा धाकड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

और महाविद्यालय के प्राचार्य रमेश मीणा, भास्कर द्विवेदी और तपेश भामि भी उपस्थित रहे

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This