Home » नेशनल » प्रदेश महिला कांग्रेस ने बेगूं की रंजना शर्मा को उदयपुर शहर का जिला प्रभारी किया नियुक्त।

प्रदेश महिला कांग्रेस ने बेगूं की रंजना शर्मा को उदयपुर शहर का जिला प्रभारी किया नियुक्त।

Share This Article

बेगूं :- राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस ने संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रदेश के सभी 50 जिलों में प्रभारी और सह प्रभारी की नई नियुक्तियां की गई है प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह ने प्रदेश महासचिव रंजना शर्मा को उदयपुर शहर का प्रभारी नियुक्त किया है, शर्मा इससे पहले पाली जिले की प्रभारी रह चुकी है नियुक्ति पर शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है वह उदयपुर शहर में महिला कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पूरी टीम के साथ काम करेगी उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान अधिकार और सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर संगठन की आवाज को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा जनहित के मुद्दों पर प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर जनहित के मुद्दों पर प्रभावी संघर्ष करने के साथ कांग्रेस की विचारधारा को घर घर तक पहुंचाने का प्रयास होगा शर्मा ने कहा कि उदयपुर शहर के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का अनुभव और मार्गदर्शन संगठन को मजबूती देगा सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से उदयपुर शहर में महिला कांग्रेस को अधिक सक्रिय बनाया जाएगा उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में मजबूत सक्रिय जनसेवा के लिए समर्पित संगठन तैयार करना प्राथमिकता है
रंजना शर्मा मूलत बेगूं विधानसभा जिला चित्तौड़गढ़ से आती है उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण से बेगू विधानसभा को प्रदेश स्तरीय संगठन में एक नई पहचान दिलाई है इससे पूर्व भी उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई है विधानसभा चुनाव 2023 में वह भीलवाड़ा जिला सह प्रभारी व झालावाड़ जिला प्रभारी के तौर पर भी काम कर चुकी है। उन्होंने बेगू नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर भी अपना सफलतम कार्यकाल उन्होंने पूर्ण किया है
शर्मा को प्रदेश स्तरीय संगठन से दी जाने वाली जिम्मेदारी से बेगूं विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं और नेताओं में हर्ष की लहर है।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This