Home » नेशनल » राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ ब्लॉक बेगूं ने सौंपा ज्ञापन ।

राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ ब्लॉक बेगूं ने सौंपा ज्ञापन ।

Share This Article

राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ ब्लॉक बेगूं ने सौंपा ज्ञापन ।

बेगूं ( 09 जुलाई ) । राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ ब्लॉक बेगूं के पंचायत शिक्षकों विद्यालय सहायकों द्वारा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बेगूं राम सिंह यादव को ब्लॉक अध्यक्ष हिम्मत सिंह भाटी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि बेगूं ब्लॉक के पंचायत शिक्षकों विद्यालय सहायकों के राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग के आदेशानुसार प्रतिवर्ष पारिश्रमिक में 5% वृद्धि का आदेश है परंतु कुछ पीईईओ इटावा, मोतीपुरा आदि द्वारा प्रतिवर्ष की जाने वाली वृद्धि नहीं की जा रही है। तथा एनपीएस कटौती, दुर्घटना बीमा राशि, मेडीक्लेम का पुनर्भरण नहीं किया जा रहा है अतः इस संबंध में समस्या के समाधान करने का आग्रह किया गया। ज्ञापन देते समय हिम्मत सिंह भाटी , बालू लाल धाकड़ , संजय कुमार टेलर, सुरेश चन्द्र सालवी, प्रकाश चन्द्र गुर्जर,शिव लाल गुर्जर, दिनेश चन्द्र शर्मा, भेरूलाल गुर्जर, गोपाल लाल धाकड़,लाभ चंद धाकड़ आदि पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक उपस्थित रहे।

Share This Article
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This