स्व. जोशी की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न सामाजिक, पर्यावरण और धार्मिक कार्यक्रमों आयोजन ।
बेगूं/चित्तौड़गढ़। श्री जोगणिया माता संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय भंवर लाल जोशी की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न सामाजिक, पर्यावरण और धार्मिक कार्यक्रमों का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया।

इस पुनीत अवसर पर सर्वप्रथम त्रिवेणी संगम पर घाट स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया और वहाँ उपस्थित जलीय मछलियों को खाद्य पदार्थ (दाना) अर्पित किया गया। इसके पश्चात त्रिवेणी महादेव मंदिर में भगवान शिव का विशेष अभिषेक किया गया तथा आरती में शामिल हुआ। आरती में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने महादेव से स्वर्गीय जोशी जी की दिव्यात्मा को सद्गति प्रदान करने हेतु प्रार्थना की।
इसके साथ ही श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ में चल रहे पाटोत्सव के समापन के अवसर पर माताजी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। धार्मिक अनुष्ठानों की इस शृंखला के बाद स्वर्गीय जोशी की पुण्यतिथि की स्मृति में संस्थान के सभी पदाधिकारी ,कर्मचारियों ने संस्थान के कार्यालय में पूर्व अध्यक्ष स्व भंवर लाल जोशी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किये एवं दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई उसके पश्चात पर्यावरण संरक्षण का एक बड़ा संकल्प लिया गया।
संस्थान द्वारा ठुकराई चौराहे से श्री नगर तक सड़क के दोनों ओर 501 फलदार वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया। इन फलदार पौधों को इस वर्ष वर्षा ऋतु के दौरान क्रमबद्ध तरीके से लगाया जाएगा और इनकी उचित देखरेख (संभाल) की जाएगी।
इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी, मेड़केश्वर महादेव के महंत नंदकिशोर दास महाराज, कन्हैया लाल मेवाड़ा, रमेश गुर्जर, सूरजमल गुर्जर, सीताराम धाकड़, लक्ष्मण धाकड, दिनेश सनाढ्य , डा. श्याम बिहारी दिनकर,महेंद्र सोलंकी,महेश सोनी,प्यारचंद सोनी, सांवरमल शर्मा, नारायण लाल शर्मा, राजभगत सिंह राठौड़, कन्हैया लाल जैन, रामप्रसाद वैष्णव, गोपाल पालीवाल, रामेश्वर लाल गुर्जर एवं वेद विद्यालय के बटुक सहित संस्थान के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ।









