Home » नेशनल » नंदवाई में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जांच शिविर का आयोजन ।

नंदवाई में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जांच शिविर का आयोजन ।

Share This Article

  • नंदवाई में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जांच शिविर का आयोजन ।

बेगूं/चित्तौड़गढ़। बेगूं उपखंड क्षेत्र नंदवाई आयुष्मान आरोग्य मंदिर ब्लॉक बेगूं में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत नंदवाई में पर हेल्ड एक्स-रे जांच शिविर का आयोजन किया गया । सुबह 9:00 बजे सायं 5:00 बजे तक आयोजित शिविर में 632 लोगो की जांच की गई उसमें टीबी के संभावित मरीज 87 का x-ray किया गया। टीबी उन्मूलन के लिए विशेष जांच कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों में लोगों की मौके पर ही जांच की जा रही है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी रोग की शीघ्र पहचान कर मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने आमजन से जांच करवाने की अपील भी की। चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित कुमार सैनी ने बताया कि कैंप में आए लोगों की पहले

स्क्रीनिंग की जा रही है। लक्षण वाले मरीजों की सीबीनाट जांच और लक्षण रहित लोगों का तुरंत हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन से परीक्षण किया जा रहा है। टीबी की पुष्टि होने पर तुरंत उपचार की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। कैंप में विशेष रूप बीपी और शुगर की भी जांचें कि गई । टीबी मरीजों के संपर्क में आए लोगों, धूम्रपान करने वालों, मधुमेह रोगियों एवं अन्य जोखिम वाले वर्गों की जांच पर जोर दिया जा रहा है। आम जनता, जनप्रतिनिधियों स्वयंसेवी संगठनों से निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों को पोषण किट उपलब्ध कराने और सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कैंप में डॉ अमित कुमार , मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी ऋतुराज कृष्णिया, संतोष धाकड़, खुशीराम चौधरी ,शहजाद बानू , गजेन्द्र सिंह सोलंकी हॉस्पिटल का स्टाफ मौजूद रहा।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This