बेगूं नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई एवं नीट परीक्षा को लेकर ज्ञापन सौंपा ।
बेगूं/चित्तौड़गढ़। बेगूं नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को उपखंड मुख्यालय पहुंच पेट्रोल एवं डीजल कि बढ़ती किमतों को लेकर एवं नीट परीक्षा कि निष्पक्ष जाचं करवायी जाकर दोषियों को सजा दिलवाये जाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी बेगूं अंकित सामरिया को ज्ञापन सौंपा हैं।
ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि पूरे देश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस, पानी व बिजली की आपूर्ति में कमी के कारण प्रदेशवासियों को भी अपने दैनिक जीवन के निर्वहन में भारी कठिनाईयों को सामना करना पड़ रहा है। मंहगाई बेलगाम हो गई, आम आदमी को अपने परिवार के पालन-पोषण हेतु दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं को अर्जित करना दूभर हो गया है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, किन्तु इन समस्याओं का समाधान करना सरकार की नीतियों में नहीं है, केवल दिखावे और इवेंटमेट-छात्राओं के हितों के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है, किन्तु आज तक सरकार में बैठे हुये किसी जिम्मेदार पर कार्यवाही नहीं हुई है एवं संबंधित मंत्रालय का भी कमी रही है जिसका इस्तीफा दिया जाना आवश्यक है। कांग्रेस ने मांग की कि पेट्रोल एवं डीजल कि किमतों को बढ़ने से रोका जावे एवं नीट परीक्षा कि निष्पक्ष जाचं करवायी जाकर दोषियों को सजा दिलवाई जावे।
ज्ञापन के दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष ललित बैरागी, गौतम शर्मा, एडवोकेट इफ्तिखार अजमेरी, रईस खान, मो.फरीद मिर्जा, हीरालाल गुर्जर ,हरीश शर्मा ,सलामत अली, देवीलाल माली, मांगी बाई सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।









