Home » नेशनल » बेगूं में जे के सीमेंट लिमिटेड की पर्यावरणीय NOC को लेकर आयोजित हुई जनसुनवाई

बेगूं में जे के सीमेंट लिमिटेड की पर्यावरणीय NOC को लेकर आयोजित हुई जनसुनवाई

Share This Article

  • बेगूं में जे के सीमेंट लिमिटेड की पर्यावरणीय NOC को लेकर आयोजित हुई जनसुनवाई  ।
  • ग्रामीणों ने रखा अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष  ।

बेगूं/चित्तौड़गढ़। बेगूं उपखंड क्षेत्र में मेसर्स जे. के. सीमेंट लिमिटेड द्वारा नजदीकी ग्राम चन्दाखेडी, ढोरिया, ठुकराई, परख्या खेडी, पालका, उत्थन कला, धारला, शादी ओर रायता में प्रस्तावित लाईम स्टोन उत्पादन परियोजना हेतु पर्यावरणीय स्वीकृति मांगी है। इस परियोजना से संबंधित पर्यावरणीय प्रभावों और ग्रामीणों की चिंताओं को सुनने के लिए यह जनसुनवाई आयोजित की गई।

जनसुनवाई के दौरान उपस्थित किसान वर्ग एवं ग्रामीण।

जनसुनवाई में किसानों ने अपनी समस्याएं और सवाल उठाए। उनका कहना था कि परियोजना से पर्यावरणीय क्षति के तहत खनन और सीमेंट उत्पादन के कारण जल, वायु और मृदा प्रदूषण बढ़ेगा। खनन क्षेत्र के कारण पशुओं के लिए चारागाह भूमि खत्म हो जाएगी। किसानों ने पूछा कि कितने पेड़ काटे जाएंगे , उसके साथ ही किसानों ने इस परियोजना को लेकर अपना अपना पक्ष रखा।

जनसुनवाई के दौरान किसानों से वार्ता करते अधिकारी।

किसानों ने जनसुनवाई के दौरान अपनी अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा । किसानों का कहना था कि पर्यावरण और कृषि के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

जनसुनवाई के दौरान एसडीएम गंगरार पुनीत कुमार, आर ओ आरएसपीसीबी चित्तौड़गढ़ आशीष बोरासी, डीएसपी अंजलि सिंह, तहसीलदार गोपाल जीनगर , बीडीओ सुरेश गिरी गोस्वामी, थानाधिकारी बेगूं कमलचंद मीणा, थानाधिकारी पारसोली ठाकराराम एवं बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता सहित आस पास क्षेत्र के सभी ग्रामीण, जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे।

Share This Article
4 4 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This