- समस्त प्रजापति समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन की कमेटी का गठन ।
- सम्मेलन की रूपरेखा को लेकर अगली बैठक 22 जून को होगी।
बेगूं/चित्तौड़गढ़। बेगूं में समस्त प्रजापति समाज के आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जोगणियाँ माता जी परिसर में आयोजित किया जाएगा। व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इसके साथ ही जोगणियाँ माता में समाज की धर्मशाला निर्माण हेतु भूमि आवंटन के लिए मंदिर ट्रस्ट से चर्चा करने का भी प्रस्ताव लिया गया।
सम्मेलन की अग्रिम तैयारियों के लिए अगली बैठक 22 जून 2026, सोमवार को सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक जोगणियाँ माता परिसर में ही रखी गई है।
बैठक में बेगूँ चौखला अध्यक्ष मांगीलाल ,उपाध्यक्ष देवीलाल ,कोषाध्यक्ष चांदमल सचिव राजकुमार ,बेगूँ नवयुवक मंडल अध्यक्ष ललित प्रजापति ,कोषाध्यक्ष राधेश्याम एवं समाज के किशन लाल यारणिया,भंवर लाल लूणिया, गिरधारी लाल,शंकर लाल गोपाल लाल ,भगवान लाल,संजय ,कैलाश चंद्र ,ओमप्रकाश ,मदन लाल ,चांदमल ,केलाश चंद्र कालू लाल,सुन्दर लाल,गोपाल लाल ,नरेश,विमल,जगदीश ,हिरा लाल ,भेरू लाल , मनोज प्रजापत,रामचंद्र डालचंद , बृजेश , मुकेश , रामप्रसाद विकास प्रजापत, बबलू, संजय प्रजापत आदि उपस्थित रहे ।









