Home » नेशनल » दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु आयोजित शिविर में 118 दिव्यांगों का हुआ पंजीकरण ।

दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु आयोजित शिविर में 118 दिव्यांगों का हुआ पंजीकरण ।

Share This Article

बेगूं ( 14 फरवरी ) बेगूं में शनिवार को खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधीन उपजिला चिकित्सालय बेगूं पर दिव्यांग प्रमाण पत्र से वंचित लाभार्थियों के दिव्यांगजन प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया।

खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. ऋतुराज कृष्णियां ने जानकारी देकर बताया कि जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ आलोक रंजन, विधायक बेगूं डॉ. सुरेश धाकड़ एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ताराचंद गुप्ता के निर्देशानुसार दिनांक 14/02/2026 शनिवार को खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधीन उपजिला चिकित्सालय बेगूं पर दिव्यांग प्रमाण पत्र से वंचित लाभार्थियों के दिव्यांगजन प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु शिविर का आयोजन कर 118 दिव्यांगजनों का पंजीकरण कर दिव्यांगजन प्रमाण पत्र बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई।

आयोजित शिविर में सामान्य चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ से डॉ. जयप्रकाश कुलदीप (फिजीशीयन, मेडिसीन), डॉ. लोकेन्द्र गोयल (नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ), डॉ. जय पानेरी (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. सुमन (नैत्ररोग विशेषज्ञ) डॉ कविता परमार (मनोराग विशेषज्ञ), सारिका पंवार (ऑडियोमट्रिस्ट), नारायण लाल भाम्बी (सूचना सहायक), नंदकिशोर (डाटा एन्ट्री ऑपरेटर), ई-कियोस्क संचालकों एवं खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधीन कार्यरत अधिकारी / कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

Share This Article
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This