Home » नेशनल » बेगूं में नीलकंठ महादेव की शाही सवारी निकली। तीन दिवसीय मेला शुरू।

बेगूं में नीलकंठ महादेव की शाही सवारी निकली। तीन दिवसीय मेला शुरू।

Share This Article

बेगूं में नीलकंठ महादेव की शाही सवारी निकली। तीन दिवसीय मेला शुरू।

विधायक डॉ सुरेश धाकड़ हुए शोभायात्रा में सम्मिलित।

बेगूं ( 15 फरवरी ) । बेगूं के प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव पर 3 दिवसीय मेला रविवार को शुरू हुआ। कस्बे में नीलकंठ महादेव की शाही सवारी घोड़ों, डीजे और बाजों के साथ धूमधाम से निकली। दिन में 12 बजे निकले शाही सवारी के भव्य जुलूस में तोपों से पुष्प वर्षा की गई।

जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकला। ट्रैक्टर, जीपों और टेंपो में भगवान शिव की आकर्षक झांकियां सजाई गई। नंदी और घोड़े साथ चल रहे थे। भस्म रमाए कलाकार नृत्य कर रहे थे। श्रद्धालु हाथों में भजन कीर्तन पर नृत्य कर रहे थे। भगवान नीलकंठ महादेव की झांकी पालकी में सजाई गई जिसे श्रद्धालु हाथों पर उठाकर चल रहे थे। हर-हर महादेव के जयघोष और गीतों से समूचा माहौल शिवमय हो गया। क्षेत्रीय विधायक डॉ सुरेश धाकड़ भी शोभायात्रा में सम्मिलित हुए ,इस दौरान विधायक ने विधानसभा वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी । शोभायात्रा में एसडीएम अंकित सामरिया,डीएसपी अंजलि सिंह, नायब तहसीलदार विष्णु लाल यादव, थानाधिकारी कमलचंद मीणा , भाजपा जिला महामंत्री कैलाश मंत्री, शंभुलाल धाकड़,निर्मल माली, गोपाल धाकड़,  अधिवक्ता विजय भारद्वाज, कोमल शर्मा, आशीष कसेरा, सहित नगरवासी मौजूद रहे।

तीन दिवसीय मेला शुरू 

नीलकंठ महादेव में महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय मेला शुरू हुआ। मंदिर प्रांगण को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। मेले में सजावटी सामान, घरेलू वस्तुओं, खिलोनों आदि की दुकानें सज गई। मनोरंजन के चकरी, झूले लगाए गए है। मंदिर परिसर में धार्मिक इलेक्ट्रॉनिक झांकियां सजाई गई। सुबह से मंदिर में पूजा, जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। बड़ोदिया महादेव , जोड़ेश्वर महादेव, देवरिया महादेव, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर जोगणिया माता में भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This