Home » नेशनल » बाल दिवस पर स्कूल में हुए विविध कार्यक्रमः विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग, पकवानों की दुकानें लगाईं।

बाल दिवस पर स्कूल में हुए विविध कार्यक्रमः विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग, पकवानों की दुकानें लगाईं।

Share This Article

अध्यापकों के निर्देशन मे विद्यार्थीयों द्वारा विभिन्न प्रकार की 35 स्टॉले लगाई गई।

बच्चों ने निभाई दुकानदार की भूमिका।

बेगूं /चित्तौड़गढ़। बेगूं नगर के चौथ माता कॉलोनी स्थित पुरोहित किड्स अकादमी, अंग्रेजी माध्यम सैकण्डरी स्कूल में शुक्रवार दिनांक 14/11/2025 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक स्कूल प्रांगण में बाल मेला धूमधाम से आयोजित किया गया। मेले के प्रारम्भ में संस्था के निदेशक नरेन्द्र कुमार पुरोहित तथा प्रधानाध्यापिका श्रीमती यशोदा पुरोहित द्वारा अतिथियों व अभिभावको के स्वागत के साथ ही चाचा नेहरू के जन्म दिवस पर तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। बच्चों को इनसे शिक्षा लेने के लिए आह्वान किया गया। विद्यालय मे प्रतिवर्ष मेला लगाने के पीछे उद्देश्य यह है कि विद्यार्थीयो को पुस्तकों के ज्ञान के साथ व्यवहारिक ज्ञान भी मिले तथा वस्तुओं को खरीदना बेचना भी सीखे। अध्यापकों के निर्देशन मे विद्यार्थीयों द्वारा विभिन्न प्रकार की 35 स्टॉले लगाई गई। जिनमे प्रमुख रूप से चाट-पकोडे, ईडली-डोसा, दही बड़े, खमण, आईसक्रीम, चाउमीन, शरबत, पेस्ट्री, छोले भटूरे, टॉफी, पॉपकॉर्न, आलू बडे, कचौरी, समौसा आदि खाने-पीने की दुकाने, जादुई व मनोरंजक खिलौने, लाफ्टर शो व गेम्स के आयोजन के साथ ही झुले व विभिन्न खेलने के साधनों की स्टॉल व दुकानो से मेला सुसज्जीत था। जिसमे बच्चे स्वयं ही दुकानदार की भूमिका निभा रहे थे। ग्राहक के रूप भाग लेकर अभिभावकों एवं नगरवासियों ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया व मेले को काफी सहराया गया तथा विद्यालय द्वारा अध्ययन के साथ-साथ बच्चों के विकास के लिए आवश्यक गतिविधियों व गुणो को सही तरिके से निखारने के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी गई। मेले के अन्त विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों तथा समस्त अभिभावकों व आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया गया।

Share This Article
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This