Home » नेशनल » स्कूली बच्चों ने किया बेगूं पुलिस थाना भ्रमण ।

स्कूली बच्चों ने किया बेगूं पुलिस थाना भ्रमण ।

Share This Article

पुलिस प्रणाली की जानकारी: पॉक्सो एक्ट, साइबर क्राइम और यातायात नियमों की दी जानकारी।

बेगूं /चित्तौड़गढ़। नगर के स्कूली बच्चों ने बेगूं पुलिस थाना का भ्रमण किया । इस दौरान थानाधिकारी शिवलाल मीणा की उपस्थिति में स्कूल के बच्चों को थाने की कार्यप्रणाली, पॉक्सो एक्ट, ट्रैफिक नियमों और साइबर अपराध की जानकारी दी गई। इसमें बच्चों को किसी भी असहज स्थिति में पुलिस से संपर्क करने, सड़क सुरक्षा का पालन करने, और डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के तरीके बताए गए। पॉक्सो एक्ट के तहत यौन उत्पीड़न से बचाव और कानूनी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई, ताकि वे सुरक्षित महसूस करें और गलत होने पर बोल सकें । इस दौरान थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने स्कूल के बच्चों को सदैव आत्मविश्वास बनाए रखने के साथ ही किसी भी असहज स्थिति में डरने के बजाय आत्मविश्वास से पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया ।

Share This Article
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This