ऑपरेशन त्रिनेत्र तहत बेगूं थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
बेगूं/चित्तौड़गढ़। बेगूं थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एनएच-27 पर नाकाबंदी के दौरान दो कारों से कुल 90 किलो 900 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी रावतभाटा भगवतसिह हिंगड़ के निर्देशन में व डीएसपी अंजलि सिंह के सुपरविजन मे थानाधिकारी कमलचन्द मीणा, हैड कानि. भगवानलाल, कानि. ललित सिंह,बालकृष्ण, कलीराम, सुमेर,मनोहर, कमलेश व राजेन्द्र सिंह की टीम गठित की गई। टीम के द्वारा बुधवार को एनएच 27 चित्तौड़गढ से कोटा जाने वाली रोड़ पर नाकाबन्दी प्रारम्भ की गई। नाकाबंदी के दौरान एक हुण्डई कार आयी। जिसमे एक व्यक्ति सवार था जिसके द्वारा नाकाबन्दी तोड़कर गाड़ी भगाने का प्रयास किया गया जिस पर पुलिस जाप्ता के द्वारा स्टॉप स्टीक डालकर कार को पंचर किया जाकर बमुश्किल से कार को रोका , कार चालक कार को गौरला गांव से खेतो मे जाने वाले रास्ते में ले जाकर मौके से फरार हो गया। उक्त हुण्डई कार से 45 किलो 460 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा जप्त कर कार जप्त की गई। एवं इसके बाद कार्यवाही के एनएच 27 चित्तौडगढ से कोटा जाने वाले रोड़ पर सरहद गौरला पहुच नाकाबन्दी प्रारम्भ की इस दौरान एक स्विफ्ट कार आयी जिसको रूकने का ईशारा किया जिसके कार चालक द्वारा भगाने का प्रयास किया जिस पर पुलिस जाप्ता के द्वारा घेरा देकर पकडा। कार मे चालक व साथी सवार व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया। एवं एक साथी भागने में सफल रहा। जिसकी काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। उक्त कार में सवार व्यक्ति को नाम पता पूछा तो चालक ने अपना नाम मानाराम पिता नोरतराम जाति जाट उम्र 19 साल, निवासी दादीया थाना अराई जिला अजमेर व साथी सवार व्यक्ति ने अपना नाम बलराम पिता श्रीराम जाति जाट उम्र 25 साल निवासी दादीया थाना अराई जिला अजमेर का होना बताया मुल्जिमान के कब्जे में मिली कार से 45 किलो 460 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा व घटना में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर अभियुक्तगण को गिरप्तार किया गया। पुलिस थाना बेगूँ पर दोनो कार चालकों एवं साथी सवार व्यक्तियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है।









