Home » नेशनल » जोगणिया माता धाम में सप्त दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ की पूर्णाहुति, 11 लाख नवार्ण महामंत्र जप हुए पूर्ण।

जोगणिया माता धाम में सप्त दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ की पूर्णाहुति, 11 लाख नवार्ण महामंत्र जप हुए पूर्ण।

Share This Article

जोगणिया माता धाम में सप्त दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ की पूर्णाहुति, 11 लाख नवार्ण महामंत्र जप हुए पूर्ण। 

बेगूं/चित्तौड़गढ़ । श्री जोगणियां माता शक्तिपीठ प्रबंध एवं विकास संस्थान द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ, स्वर्ण कलश प्रतिष्ठा एवं वार्षिक महोत्सव (पाटोत्सव) 2026 का समापन वैदिक मंत्रोच्चार, पूर्णाहुति एवं महाआरती के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ प्राप्त किया।

संस्थान अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने बताया कि महायज्ञ के दौरान 11 लाख नवार्ण महामंत्र जप पूर्ण हुए। साथ ही शतचंडी दुर्गापाठ, माताजी का सहस्त्रार्चन एवं विभिन्न वैदिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इसके अलावा श्री खेड़ापति हनुमानजी एवं श्री पवनपुत्र हनुमान मंदिर में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीरामचरितमानस पाठ भी विधिवत पूर्ण हुआ।

महायज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर 108 विद्वान आचार्यों ने एक साथ वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए स्वर्ण कलश शिखर का सहस्रधारा अभिषेक किया। वैदिक मंत्रों और जयकारों से संपूर्ण जोगणिया माता धाम भक्तिमय हो उठा।

अनुष्ठान का संचालन आचार्य मदन जी काट्या (बेगूं), उपाचार्य सांवरमल जी शर्मा (जोजवा) एवं ब्रह्मा अनिल कुमार जी शर्मा (चित्तौड़गढ़) के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। वहीं श्री जोगणियां माता शक्तिपीठ वेद विद्यालय के आचार्यों एवं बटुकों तथा श्री मुनिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम वेद संस्थान, बरूंदनी से पधारे आचार्य श्री मुरलीधर जी पंचोली के नेतृत्व में वैदिक शिक्षकों, बटुकों एवं क्षेत्र के अनेक विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चार कर यज्ञ को सफल बनाया।

महाआरती, प्रसाद वितरण एवं संतों के आशीर्वचनों के साथ महोत्सव का भव्य समापन हुआ।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This