Home » नेशनल » खाकी का मानवीय चेहरा, गौ सहयोग सेवा समिति के शिविर में पुलिसकर्मियों ने भी किया रक्तदान।

खाकी का मानवीय चेहरा, गौ सहयोग सेवा समिति के शिविर में पुलिसकर्मियों ने भी किया रक्तदान।

Share This Article

खाकी का मानवीय चेहरा, गौ सहयोग सेवा समिति के शिविर में पुलिसकर्मियों ने भी किया रक्तदान।

गंगरार। क्षेत्र में सेवा और समर्पण की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए गौ सहयोग सेवा समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 196 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस आयोजन की सबसे खास बात पुलिस प्रशासन का अनुकरणीय सहयोग रहा, जहां सुरक्षा के साथ साथ पुलिस ने सामाजिक सरोकार में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शिविर के दौरान पुलिस प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता देखते ही बनी। पुलिस उपाधीक्षक शिवन्या सिंह और सीआई दुर्गा प्रसाद दाधीच ने शिविर का अवलोकन किया और रक्तदाताओं का हौसला अफजाई किया। जनता की सुरक्षा में तैनात रहने वाली खाकी ने इस बार जीवन बचाने के लिए भी हाथ आगे बढ़ाए। शिविर में 10 से अधिक पुलिसकर्मियों ने स्वयं रक्तदान कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया। पुलिस के इस मानवीय रुख की ग्रामीणों और आयोजकों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
अनुभवी और युवाओं का संगम
कार्यक्रम में पवनसुत गोपाल गौशाला के मंत्री अशोक कोचिटा, आरएसएस के गोपालकृष्ण चतुर्वेदी, भूरालाल शर्मा, श्यामलाल काखानी, पूर्व प्रधान देवीसिंह राणावत, विजयपुर सरपंच श्यामलाल शर्मा और प्रधान प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह राणावत सहित व्यापार मंडल, एबीवीपी और हिंदू जागरण मंच के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This