Home » नेशनल » बेगूं में शिक्षकों ने विभिन्न समस्याओं का निस्तारण करने के सम्बन्ध में सौंपा ज्ञापन

बेगूं में शिक्षकों ने विभिन्न समस्याओं का निस्तारण करने के सम्बन्ध में सौंपा ज्ञापन

Share This Article

बेगूं में शिक्षकों ने विभिन्न समस्याओं का निस्तारण करने के सम्बन्ध में सौंपा ज्ञापन ।

बेगूं ( 14 मई ) । अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के प्रदेश के आह्वान पर आज दिनांक 14 मई 2026 को मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी बेगूं अंकित सामरिया को शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।
बेगूं खंड के अध्यक्ष गोपाल लाल धाकड़ ने बताया कि ABRSM द्वारा शिक्षा एवं शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर सरकार का समय-समय पर ध्यान आकृष्ट किया है प्रदेश में आपके नेतृत्व में नवीन संवेदनशील सरकार के गठन के साथ ही संगठन ने नियमित संवाद और वार्ता कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया है । लेकिन प्रदेश की सरकार और उसके अधिकारियों की हठधर्मिता और उदासीनता के कारण सरकार के दो वर्षों से अधिक के कार्यकाल में भी शिक्षकों के ज्वलंत मुद्दों का समाधान नहीं होने से प्रदेश के लाखों शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है ।

Image
Begun

सरकार द्वारा अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है जिससे शिक्षकों में भारी निराशा और क्षोभ हुआ शिक्षण व्यवस्था तथा शिक्षकों के न्याय एवं विधि सम्मत विषयों पर सरकार द्वारा समयबद्ध कार्यपूर्ण नहीं होने से शिक्षक आक्रोशित एवं उद्वेलित है ABRSM ने संपूर्ण प्रदेश के लक्षाधिक शिक्षकों की व्यथा को प्रकट करते हुए आज दिनांक 14 मई 2026 को संगठन के खंड बेगूं जिला चित्तौड़गढ़ के शिक्षको ने उपखंड कार्यालय पर उपस्थित होकर ज्ञापन के माध्यम से निम्न समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई
शिक्षकों को मिलने वाले ग्रीष्म अवकाश सहित समस्त अवकाश यथावत रखे जाएं,
तृतीय वेतन श्रंखला सहित सभी संवर्गों के स्थानांतरण किया जाए,
तृतीय श्रेणी शिक्षकों की विगत वर्षों से लंबित पदोन्नतियां की जाए,
2019 से अब तक क्रमोन्नत समस्त विद्यालय में पदों की वित्तीय स्वीकृति जारी कर स्टॉपिंग पैटर्न लागू किया जाए,
शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाए, RGHS को सुचारू रूप से जारी रखा जाए ।प्रबोधक एवं तृतीय वेतन श्रंखला शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर किया जाए,
संविदा शिक्षकों को नियमित किया जाए । इस दौरान खंड अध्यक्ष गोपाल लाल धाकड़ ,खंड मंत्री मुकेश कुमार धाकड़, महिला मंत्री मीना सेन, जिला कोषाध्यक्ष सागरमल पटवा ,जिला उपाध्यक्ष हमीर सिंह राजपूत ,जिला सचिव भंवर सिंह मुरलिया, राकेश गोचर, शिवराज गोस्वामी, मनोज कुमार बोहरा, कैलाश चंद्र सुथार आदि खंड बेगूं के शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This