Home » नेशनल » डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ,1900 लीटर अवैध ज्वलनशील पदार्थ जब्त।

डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ,1900 लीटर अवैध ज्वलनशील पदार्थ जब्त।

Share This Article

बेगूं/चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम (डीएसटी) एवं पारसोली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिछोर क्षेत्र में अवैध रूप से भंडारित 1900 लीटर ज्वलनशील पदार्थ जब्त किया गया। अवैध ज्वलनशील पदार्थ का भंडारण मानव जीवन एवं आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ था।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में जनसुरक्षा को प्रभावित करने वाली अवैध गतिविधियों तथा मानव जीवन के लिए खतरा उत्पन्न करने वाले अवैध भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में जिला विशेष टीम (डीएसटी) प्रभारी पुलिस निरीक्षक जोधाराम के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल अरविंद, कृष्णकांत, जगदीश,अशोक,वीरेंद्र, रामकेश, सुरेश सुंडा की टीम का गठन किया गया। एएसआई सूरज को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि चित्तौड़गढ़ कोटा हाईवे रोड पर बीछोर के पास करनी रिसॉर्ट के सामने गोपाल लखारा पिता मांगी लाल लखारा निवासी बिछोर थाना पारसोली अवैध कार्यवाही करते हुए अवैध ज्वलनशील पदार्थ का भंडारण कर रखा है । पुलिस टीम तुरन्त मौके पर पहुँची जहां अवैध रूप से भंडारण मिला। जिस पर थानाधिकारी ठाकराराम मय टीम एवं रसद विभाग चित्तौड़गढ़ को सूचना दी गई इस पर रसद विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते कुल 1900 लीटर अवैध ज्वलनशील पदार्थ जब्त कर थाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं धारा 287 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।

अवैध ज्वलनशील पदार्थ का भंडारण आमजन के जीवन एवं संपत्ति के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि इस प्रकार की किसी भी अवैध गतिविधि अथवा अवैध भंडारण की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This