Home » नेशनल » द्वितीय धाकड़ लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ ।

द्वितीय धाकड़ लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ ।

Share This Article

बेगूं क्षेत्र के नंदवाई के पास ग्राम पंचायत माधोपुर के घनश्यामपुरा में शुक्रवार को आदर्श धाकड़ समाज रात्रिकालीन लीग मैच क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत द्वितीय धाकड़ प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन देश पंचायत अध्यक्ष छगनलाल धाकड़ एवं माधोपुर पंचायत के पूर्व सरपंच भेरूलाल धाकड़ ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर गांव के वरिष्ठजनों ने अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।

उद्घाटन मुकाबला माधोपुर एवं आवलहेड़ा के बीच खेला गया, जिसमें आवलहेड़ा की टीम विजयी रही। दूसरा मुकाबला आवलहेड़ा एवं तेजल क्लब दौलतपुरा के बीच खेला गया, जिसमें दौलतपुरा ने जीत दर्ज की। तीसरा मैच तेजल क्लब दौलतपुरा एवं माधोपुर के बीच हुआ, जिसमें दौलतपुरा की टीम विजेता रही।

प्रतियोगिता में सभी लीग मैच 10-10 ओवर के खेले जाएंगे, जबकि सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले 12-12 ओवर के होंगे। इस प्रीमियर लीग में कुल 24 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का समापन 19 जनवरी को होगा। फाइनल में विजेता टीम को 25 हजार रुपये एवं उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

कार्यक्रम में जगन्नाथ धाकड़, नंदलाल धाकड़, माधूलाल धाकड़, शिवलाल धाकड़, कमलेश धाकड़, शंभूलाल धाकड़, मुरोली के अध्यापक देवराज सहित राजू, अशोक, अंकित, रामलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This