Home » नेशनल » एनएचएम प्रबंधकीय कार्मिकों ने किया एक दिन का सामूहिक अवकाश। राज्यव्यापी हड़ताल की चेतावनी के साथ बोले- नियमित किया जाए।

एनएचएम प्रबंधकीय कार्मिकों ने किया एक दिन का सामूहिक अवकाश। राज्यव्यापी हड़ताल की चेतावनी के साथ बोले- नियमित किया जाए।

Share This Article

बेगूं ( 22 दिसंबर ) । राजस्थान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत प्रबंधकीय चिकित्सा कार्मिक सोमवार को एकदिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहे। नियमितीकरण की मांग को लेकर बेगूं के एनएचएम प्रबंधकीय कार्मिकों ने जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी बेगूं अंकित सामरिया को ज्ञापन सौंपा। इस सामूहिक अवकाश से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रम प्रभावित होने की आशंका है।

एनएचएम के अंतर्गत 4518 संविदा कार्मिक कार्यरत हैं। ये सभी राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स-2022 के तहत नियमितीकरण के पात्र हैं।

एनएचएम कार्मिकों के अनुसार, चिकित्सा विभाग द्वारा नियमितीकरण की पूरी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, लेकिन अब तक इसका परिणाम जारी नहीं किया गया है। नियम लागू हुए 3 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है, फिर भी एक भी एनएचएम कार्मिक को नियमित नहीं किया गया है।

सीएसआर रूल्स लागू होने के बाद कई कार्मिकों की असामयिक मृत्यु भी हो चुकी है। उनके परिजनों को किसी प्रकार का परिलाभ नहीं मिला है। कर्मचारियों में इस बात को लेकर भारी रोष व्याप्त है।

कार्मिकों ने यह भी बताया कि सामाजिक सुरक्षा के अभाव में एनएचएम कार्मिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। चिकित्सा विभाग से जुड़े होने के बावजूद उन्हें राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।

इसी क्रम में बेगूं में भी एनएचएम प्रबंधकीय वर्ग द्वारा जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया को नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि पांच दिनों के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे राज्यव्यापी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान उम्मेद सिंह मीणा, अनिल स्वर्णकार,नितेश जैन, विकास पंचोली,शिवहरि मीणा, नितेश भारद्वाज, सोनू मेवाड़ा, गजेंद्र सिंह आदि एनएचएम कार्मिक उपस्थित रहे।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This