Home » नेशनल » बेगूं में तीन दिवसीय गणगौर महोत्सवः नगरपालिका मंडल ने की तैयारी।

बेगूं में तीन दिवसीय गणगौर महोत्सवः नगरपालिका मंडल ने की तैयारी।

Share This Article

विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन।

बेगूं । बेगूं में इस साल गणगौर महोत्सव 21, 22 और 23 मार्च को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक यह पर्व भगवान शिव और माता गौरी की आराधना को समर्पित है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बेगूं नगर में गणगौर सवारी भाटों के मोहल्ला स्थित चारभुजा नाथ मन्दिर से प्रतिदिन सायंः 05 बजे से प्रारम्भ होकर नगर पालिका उद्यान पहुँचेगी एवं गणगौर का पर्व नगरपालिका मंडल बेगूं द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पालिका के नेहरू उद्यान में आयोजित किया जायेगा जिसमें तीनो दिन विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित होगी ।
अधिशाषी अधिकारी विष्णुलाल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 मार्च को सायं 7 बजे से गणेश वन्दना के बाद राजस्थानी समुह नृत्य प्रतियोगिता , बेस्ट घूमर नृत्य प्रतियोगिता, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा । वही 22 मार्च को मेहंदी, रंगोली प्रतियोगिता दोपहर 1:00 बजे। साफा प्रतियोगिता, बेस्ट घूमर नृत्य प्रतियोगिता, सांस बहू, मां-बेटी, देवरानी जेठानी नृत्य प्रतियोगिता सायं 7 बजे आयोजित होगी। 23 मार्च को मिस गणगौर प्रतियोगिता, सामुहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा ।
इसी दिन पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ की उपस्थिति में किया जायेगा।

बताया गया कि निम्न प्रतियोगिताओं में जिस किसी भी बहन, बेटी, बहु को भाग लेना हो वो अपना नाम नगरपालिका में 21 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे दर्ज करवा सकते हैं ।

Share This Article
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This