Home » नेशनल » जनगणना प्रशिक्षण प्रथम चरण सम्पन्न : 31 प्रतिभागी रहे मौजूद ।

जनगणना प्रशिक्षण प्रथम चरण सम्पन्न : 31 प्रतिभागी रहे मौजूद । 

Share This Article

  • जनगणना प्रशिक्षण प्रथम चरण सम्पन्न : 31 प्रतिभागी रहे मौजूद ।

बेगूं । भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार जनगणना 2027 कार्य को सफल, प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पालिका बेगूं क्षेत्र में प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स का प्रथम चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में सम्पन्न हुआ। जिसमें 31 प्रतिभागियों ने भाग लिया ।

प्रथम चरण में बेगूं शहरी क्षेत्र के जनगणना चार्ज अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी विष्णु लाल यादव ने प्रतिभागियों को जनगणना 2027 के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। जनगणना 2027 में किए गए नवाचार डिजिटल जनगणना एवं स्व जनगणना के बारे में बताया।

सभी पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों द्वारा स्व गणना की गई । साथ ही विश्वास जताया कि सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर कर्तव्यनिष्ठा के साथ इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को परम निष्ठा एवं समर्पण के भाव से संपन्न करेंगे एवं अपने आवंटित ब्लॉक में जाकर परिवारों को स्व गणना की जानकारी देकर स्व गणना हेतु प्रोत्साहित करेंगे। इसके साथ ही चार्ज अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को भारत की जनगणना 2027 के लिए सेवा भाव प्रतिज्ञा दिलाई।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का प्रशिक्षण फील्ड ट्रेनर सूरज कुमार जैन एवं बनवारी लाल नौशालिया द्वारा दिया गया। तकनीकी सहायक योगेश बोरडे ने मोबाइल पर एचएलओ ट्रेनिंग ऐप डाउनलोड करा कर प्रशिक्षण दिया । दूसरे बैच का प्रशिक्षण 4 मई से प्रारंभ होकर 6 मई को सम्पन्न होगा ।Photo Photo

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

Are You Satisfied Aapno Samachar ?

Also Read This