Home » नेशनल » पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों का स्थाईकरण सुनिश्चित करने की मांग ।

पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों का स्थाईकरण सुनिश्चित करने की मांग । 

Share This Article

पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों का स्थाईकरण सुनिश्चित करने की मांग । 

मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

बेगूं ( 5 फरवरी ) । बेगूं उपखंड क्षेत्र में कार्यरत पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों ने बजट सत्र के दौरान उपमुख्यमंत्री द्वारा संविदा सेवा नियम 2022 के अंतर्गत IAS पैटर्न में वर्ष 2025-26 के लिए आवश्यक अनुभव में 2 वर्ष की छूट प्रदान किए जाने की घोषणा की गई थी। उक्त घोषणा का विभागीय आदेश शीघ्र जारी कर संविदा सेवा नियम 2022 के अनुसार पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों का स्थाईकरण सुनिश्चित करने की मांग को लेकर राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ बेगूं द्वारा गुरुवार को उपखंड मुख्यालय पहुंच राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार गोपाल जीनगर को ज्ञापन सौंपा।

आपको बता दे कि राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स-2022 के तहत शिक्षा विभाग में कार्यरत पंचायत शिक्षक और विद्यालय सहायक लंबे अनुभव के बाद भी नियमित नहीं हो पाए हैं। ब्लॉक अध्यक्ष हिम्मत सिंह भाटी ने अनुभव की निरंतरता, नियुक्ति तिथि की बजाय वित्तीय वर्ष से गणना जैसे पेचों के बावजूद इन कार्मिकों को पात्र बताते हुए सरकार से नियमित करने की मांग की है।

ये कार्मिक पहले विद्यार्थी मित्र (2008 से 2014) और ग्राम पंचायत सहायक (2017 से 2022) के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। दिसंबर 2022 में इन्हें संविदा सेवा नियमों के तहत पंचायत शिक्षक और विद्यालय सहायक पद पर एडॉप्ट किया गया। नियम-20 के अनुसार, 5 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले संविदा कर्मियों को नियमित किया जा सकता है। आईएएस पैटर्न के अनुसार, एडॉप्ट से पूर्व की सेवा की गणना 3 वर्ष बराबर 1 वर्ष के रूप में होती है। बजट घोषणा 2025 में इस नियम में 2 वर्ष की छूट दी गई है।

Share This Article
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This