Home » नेशनल » भादसोड़ा में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई: 54.28 ग्राम MDMA के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब्त।

भादसोड़ा में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई: 54.28 ग्राम MDMA के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब्त।

Share This Article

भादसोड़ा में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई: 54.28 ग्राम MDMA के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब्त।

चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भादसोड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 54.28 ग्राम अवैध एमडीएमए मोली पाउडर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी जब्त की गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आईजी उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर मादक पदार्थों के भंडारण और परिवहनकर्ताओं के खिलाफ *ऑपरेशन त्रिनेत्र* चलाया जा रहा है। एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन और डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी महेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम में एएसआई अमीचंद मीणा, हेड कांस्टेबल डालचंद, बालुराम और कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, प्रकाश, रतनलाल, विनोद कुमार, भैरूलाल शामिल थे। पुलिस ने भादसोड़ा चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान स्विफ्ट कार को रोका और तलाशी में एमडीएमए मोली पाउडर बरामद किया।

 

*गिरफ्तार आरोपी*:

1. *कालूराम*, 25 वर्ष, पुत्र रतनलाल सुथार, निवासी उदलियास, थाना गंगापुर, जिला भीलवाड़ा

2. *शिवलाल जाट*, 29 वर्ष, पुत्र नाथूलाल जाट, निवासी जाटो का मोहल्ला, गंगापुर डेलना, थाना गंगापुर, जिला भीलवाड़ा

3. *रवि कुमार*, 29 वर्ष, पुत्र संपत लाल सुथार, निवासी श्रीराम शो मील के पीछे, चिखली कुंड, नवसारी, थाना चिखली, जिला नवसारी, गुजरात, हाल खाखला, तहसील सहाड़ा, थाना गंगापुर, जिला भीलवाड़ा  ।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This