बेगूं में गिट्टी सप्लायर्स ने मनमानी रॉयल्टी वसूलने के विरोध में सौंपा ज्ञापन
बेगूं । बेगूं के गिट्टी सप्लायर्स एसोशिएशन ने रॉयल्टी ठेकेदार द्वारा तय मापदंड से अधिक की राशि वसूली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को उन्होंने एसडीएम के नाम तहसीलदार गोपाल जीनगर को ज्ञापन सौंपा और इस मनमानी वसूली के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
गिट्टी सप्लायर एसोशिएशन ने ज्ञापन में बताया कि गिट्टी सप्लायर्स द्वारा गिट्टी सप्लाई की जाती आ रही है। तथा थ्रेसर मशीन से गिट्टी भरकर उसकी क्षमता का वजन थ्रेसर पर लगे काटे से ट्रेक्टर सहित करवाई जाती है तथा ट्रेक्टर में भरी हुई गिट्टी का काटे से तोल स्पष्ट दर्शाए जाने के बावजूद बिछोर नाका पर रॉयल्टी ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा तय मापदण्ड 51/-रूपये प्रतिटन की दर से रॉयल्टी की राशि नहीं लेकर अपनी मनमर्जी से रॉयल्टी की रसीदो में वजन लिखकर रॉयल्टी राशि वसूल की जाकर 500/- रुपये प्रति ट्रेक्टर वसूली जा रही है। गिट्टी सप्लायर ने बताया कि इससे उनको भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
ज्ञापन के दौरान मौजूद लोगों ने ठेका कर्मचारियो के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने के साथ ही तय मापदण्ड अनुसार रॉयल्टी की रसीदे काटे जाने हेतु पाबंद करने की मांग की हे।
ज्ञापन के दौरान बनवारीलाल,शिवप्रकाश, देवेश, प्रकाश, सत्यनारायण,रामेश्वरलाल, छोटू लाल,छगनलाल, कमलेश, कालुसिंह ,भेरूलाल, कालुसिंह, जगदीश , पूरण सहित कई लोग मौजूद रहे।









