Home » नेशनल » जिला कलक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने किया व्यापक निरीक्षण।

जिला कलक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने किया व्यापक निरीक्षण।

Share This Article

जिला कलक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने किया व्यापक निरीक्ष

पेयजल व्यवस्था में लापरवाही पर सहायक एवं कनिष्ठ अभियंता को चार्जशीट देने के निर्देश

चित्तौड़गढ़, 19 अप्रैल।राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 18 एवं 19 अप्रैल को आयोजित दो दिवसीय विशेष पाइपलाइन लीकेज एवं हैंडपंप सुधार अभियान के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर कार्यवाही की गई। अभियान के अंतर्गत जिले के 11 उपखण्डों में कुल 56 ग्रामों को चिन्हित कर वहां पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत एवं हैंडपंपों के सुधार कार्य प्राथमिकता से संपादित किए गए।

इस विशेष अभियान के दौरान जिला कलक्टर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अतिरिक्त जिला कलक्टर सहित सभी उपखण्ड अधिकारियों तहसीलदारों एवं पीएचडी के अधिकारी कर्मचारियों ने शनिवार एवं रविवार को संबंधित ग्रामों का दौरा कर जमीनी स्तर पर कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर ही व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं आमजन को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान समर कंटीजेंसी प्लान, जल जीवन मिशन (JJM) तथा अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए तथा शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

अभियान के तहत जिला कलक्टर द्वारा चित्तौड़गढ़ शहर स्थित 15 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्लांट की कार्यप्रणाली, जल शुद्धिकरण प्रक्रिया एवं वितरण व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान सेगवा हाउसिंग बोर्ड सी-ब्लॉक क्षेत्र में उपभोक्ताओं द्वारा पेयजल आपूर्ति में अनियमितता की शिकायत सामने आने पर जिला कलक्टर ने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता के विरुद्ध कार्य में लापरवाही बरतने पर चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फील्ड में नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अभियान के तहत किए गए कार्यों से जिले में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होने के साथ ही आमजन को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है ।

 

Share This Article
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

Are You Satisfied Aapno Samachar ?

Also Read This