Home » नेशनल » बेगूं में भाजपा ने की चेची ग्रामीण मंडल कार्यकारिणी की घोषणा।

बेगूं में भाजपा ने की चेची ग्रामीण मंडल कार्यकारिणी की घोषणा।

Share This Article

10 उपाध्यक्ष, 2  महामंत्री, 1 संगठन मंत्री सहित 41 कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए।

बेगूं/चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को बेगूं में चेची ग्रामीण मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी, विधायक डॉ सुरेश धाकड़, जिलाध्यक्ष रतन गाडरी की सहमति से की गई। ग्रामीण मंडल चेची अध्यक्ष मदन गोपाल धाकड़ ने प्रभुलाल धाकड़, मुकेश शर्मा को महामंत्री नियुक्त किया । सुंदर लाल गंवार, गोपाल लाल धाकड़, शिवलाल गुर्जर, रामेश्वर लाल धाकड़, शांतिलाल मेघवाल, शांतिलाल धाकड़, सत्यनारायण शर्मा,रतनलाल धाकड़, देवीलाल भील, अशोक धाकड़ को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया, जमना लाल जाट संगठन मंत्री वही अशोक कुमार गंवार को सह संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। इसके साथ ही कार्यकारणी में 10 मंत्री,1 कोषाध्यक्ष,1 कार्यालय प्रमुख,1 आईटी सेल प्रमुख,1 प्रवक्ता, 1 मनकी बात प्रमुख, 41 सदस्य, 10 विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति की गई। इसके साथ ही 7 शक्ति केंद्रों पर प्रभारी की नियुक्ति भी की गई । कार्यकारिणी की घोषणा पर भाजपा पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This