Home » नेशनल » नारकोटिक्स विभाग के द्वारा कृषि ड्रोन का प्रदर्शन किया गया।

नारकोटिक्स विभाग के द्वारा कृषि ड्रोन का प्रदर्शन किया गया।

Share This Article

बेगूं ( 20 दिसंबर )। चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र के बिछोर गांव में शनिवार को कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कोटा द्वारा अफीम किसानों के लिए कृषि ड्रोन का लाइव प्रदर्शन किया गया. इस दौरान उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल कोटा मौजूद रहे।

वहीं आईसीएआर राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र अजमेर के विशेषज्ञों ने किसानों को ड्रोन तकनीक की जानकारी दी. ड्रोन के माध्यम से आधुनिक खेती, समय की बचत और सटीक छिड़काव के फायदे बताए गए. कार्यक्रम में बेगूं, पारसोली, दुगार, बिछोर, नाल और तेजपुर क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This