Home » नेशनल » भाजपा मंडल अध्यक्षों की बैठक ली एवं लिया फीडबैक।

भाजपा मंडल अध्यक्षों की बैठक ली एवं लिया फीडबैक।

Share This Article

मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की बैठक ली एवं लिया फीडबैक।

अब होगी कार्यकर्ताओं की अब पूछ परक दिया आश्वासन कार्यकर्ता नहीं हो निराश 

बेगूं । बुधवार 26 नवम्बर 2025 को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मुख्यमंत्री निवास स्थान जयपुर पर मंडल अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों की बैठक ली तथा अपने-अपने क्षेत्र का फीडबैक लिया।

उदयपुर संभाग स्तर पर हुई उक्त बैठक में चित्तौड़गढ़ जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी के नेतृत्व में उपस्थित रहे।

बेगू विधानसभा से बेगू नगर अध्यक्ष एडवोकेट विदुषी जयदीप बिल्लू, चैची मंडल अध्यक्ष मदन गोपाल धाकड़, कमांड मंडल अध्यक्ष राकेश पितलिया, नंदवाई मंडल अध्यक्ष पप्पू धाकड़, के साथ रावतभाटा गंगरार, भैंसरोड़गढ़, कुंडाल सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्षगण उपस्थित रहे।

वहीं जिले के भाजपा नेताओं में से, पूर्व जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद, कमलेश पुरोहित, अनिल सिसोदिया, उपस्थित रहे।

मंडल अध्यक्षों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखी, तथा फीडबैक दिया जहां पूर्ण आश्वासन दिया गया कि शीघ्र कार्यकर्ताओं को राहत प्रदान की जाएगी, पता आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट सरकार बनेगी।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This