- विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ का जन्म दिवस पर बेगूं में होंगे विविध कार्यक्रम आयोजित
बेगूं। बेगूं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ का जन्म दिवस 3 मई को विविध कार्यक्रमों के साथ ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को प्रातः 9:00 बजे लालबाई फूलबाई चौक एवं जुनी बेगूं गौशाला से होगी, जहां पक्षियों के लिए परिंडे वितरण तथा गौ माता को हरा चारा खिलाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 9:30 बजे उप जिला चिकित्सालय बेगूं में मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरण किया जाएगा,सायं 5:15 बजे रूढ़गढ़ गौशाला में गौ माता को लापसी खिलाने का कार्यक्रम रखा गया है। दिनभर चलने वाले इन सेवा कार्यों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पूर्व जनप्रतिनिधि एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में भाग लेंगे








