Home » नेशनल » सेना से सेवानिवृत्त हवलदार गोविंद कुमार शर्मा का बेगूं में हुआ भव्य स्वागत सम्मान ।

सेना से सेवानिवृत्त हवलदार गोविंद कुमार शर्मा का बेगूं में हुआ भव्य स्वागत सम्मान ।

Share This Article

सेना से सेवानिवृत्त हवलदार गोविंद कुमार शर्मा का बेगूं में हुआ भव्य स्वागत सम्मान ।Photoबेगूं। बेगूं में सेना से सेवानिवृत्त हुए हवलदार गोविंद कुमार शर्मा के बेगूं आगमन पर स्वागत सम्मान किया गया । नगर के नए बस स्टैंड पर शर्मा का नगरवासियों द्वारा फूल मालाओं, साफा पहनाकर सम्मान किया गया सम्मान में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। नगरवासियों ने सैनिक के योगदान को सराहा, उपस्थित लोगों ने फूलमाला पहनाकर शर्मा का सम्मान किया और सेना में उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें सेवानिवृत्ति पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जानकारी के अनुसार पाछुंदा निवासी गोविंद कुमार शर्मा का सेना में नामांकन 17 जून 2008 को हुआ था तथा 30 अप्रैल 2026 को वे सेवानिवृत्त हुए । करीब 18 वर्षों तक भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद उनके गृह आगमन पर क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। नए बस स्टैंड पर आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

Are You Satisfied Aapno Samachar ?

Also Read This