Home » नेशनल » राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) का प्रदेश कोऑर्डिनेटर महबूब अली अंसारी को नियुक्त किया गया ।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) का प्रदेश कोऑर्डिनेटर महबूब अली अंसारी को नियुक्त किया गया ।

Share This Article

बेगूं/चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा जारी आदेशानुसार बेगूं निवासी महबूब अली अंसारी को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) का प्रदेश कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति पर महबूब अली अंसारी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

अंसारी ने इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, राजस्थान के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार, प्रदेश महासचिव रिजवान खान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया तथा युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नीतीश सुराणा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट किया।

महबूब अली अंसारी ने कहा कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने तथा कांग्रेस की ऋती नीति के साथऔर विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

Share This Article
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This