Home » नेशनल » बेगूं के लिए नई रोडवेज बस सेवा हुई शुरू।

बेगूं के लिए नई रोडवेज बस सेवा हुई शुरू।

Share This Article

बेगूं से बस प्रातः 6.20 बजे रवाना होकर चित्तौड़गढ़ वाया प्रतापगढ़ होकर पहुंचेगी बांसवाड़ा ।

जनता ने जताया विधायक डॉ सुरेश धाकड़ का आभार।

बेगूं/ चित्तौड़गढ़। प्रतापगढ़ डिपो ने प्रतापगढ़ से बांसवाड़ा वापिस बेगूं तक एक नई रोडवेज बस सेवा शुरू की है।

 

यह बस बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ और बेगूं तक पहुंचेगी जिससे कई महत्वपूर्ण मार्गों को जोड़ते हुए नियमित यातायात सुविधा प्रदान करेगी।

 

बस प्रतापगढ़ से दोपहर 12 बजे प्रस्थान कर बस दोपहर 3:30 बजे बांसवाड़ा पहुंचेगी। वापिस बांसवाड़ा से 3:50 बजे रवाना होकर शाम 5:30 बजे प्रतापगढ़ लौटेगी।

प्रतापगढ़ से यह बस 5.40 बजे रवाना होकर रात 8 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी और रात 8:45 बजे चित्तौड़गढ़ से रवाना होकर रात 10:30 बजे बेगूं पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम रहेगा।

अगले दिन प्रातः 6:20 बजे बेगूं से बस फिर अपनी यात्रा शुरू करेगी और सुबह 7:45 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। चित्तौड़गढ़ से सुबह 8 बजे प्रतापगढ़ के लिए चलकर सुबह 10:30 बजे पहुंचेगी । दोपहर 12 बजे प्रस्थान कर बस 3.30 बजे बांसवाड़ा पहुंचेगी।

रोडवेज की इस सेवा को शुरू होने पर बेगूं क्षेत्र की जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने बेगूं विधायक डॉ सुरेश धाकड़ का आभार प्रकट किया ।

Share This Article
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This