Home » नेशनल » उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया ने किया जल जीवन मिशन एवं पीएचईडी की प्रगतिरत योजनाओं का निरीक्षण।

उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया ने किया जल जीवन मिशन एवं पीएचईडी की प्रगतिरत योजनाओं का निरीक्षण।

Share This Article

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न पेयजल योजनाओं के प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण।

बेगूं/ चित्तौड़गढ़। जिला कलेक्टर चित्तौडगढ़ के निर्देशानुसार उपखण्ड बेगूँ क्षेत्र में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न पेयजल योजनाओं के प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण उपखण्ड अधिकारी बेगूँ अंकित सामरिया द्वारा सहायक अभियंता आनंद टेलर एवं विभागीय अधिकारियों के साथ किया गया।

उपखंड अधिकारी द्वारा बानोड़ा बालाजी जल योजना का निरीक्षण किया गया, जहाँ एक लाख लीटर क्षमता के उच्च जलाशय, नलकूप एवं पाइपलाइन निर्माण कार्य का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान उच्च जलाशय का निर्माण कार्य निर्धारित योजना के अनुसार प्रगतिरत पाया गया। इसके उपरांत पारसोली जल योजना का निरीक्षण किया गया. जहाँ नलकूप व भू-तल जलाशय एवं राइजिंग मेन पाइपलाइन बिछाने के कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जलाशय निर्माण एवं पाइपलाइन बिछाने के कार्य की प्रगति संतोषजनक पाई गई।

बेगूँ जल योजना के अंतर्गत मुख्य राइजिंग मेन पाइपलाइन एवं वितरण पाइपलाइन के कार्यों का निरीक्षण किया गया। बेगूँ शहर के जूनी बेगूँ क्षेत्र में प्रगतिरत वितरण पाइपलाइन कार्यों का अवलोकन किया गया। इसके अतिरिक्त बेगूं स्थित कुंड हेडवक्र्ट्स का संयुक्त निरीक्षण उपखण्ड अधिकारी अंकित सामरिया, सहायक अभियंता आनंद टेलर एवं कनिष्ठ अभियंता बबीता बिष्ट द्वारा किया गया। साथ ही मेघपुरा रोड स्थित प्रतापपुरा हेडवक्र्ट्स तथा पुलिस थाना बेगूँ के पीछे स्थित हेडवर्ड्स का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सभी स्थलों पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं DMFT योजना के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्य प्रगतिरत पाए गए। कार्यों की प्रगति संतोषजनक होने के साथ-साथ निर्माण गुणवत्ता भी निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप पाई गई। उपखण्ड अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने एवं नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This