- अवैध मादक पदार्थ तस्करी प्रकरण में वांछित डोडाचुरा सप्लायर को किया गिरफ्तार।
- पुलिस थाना बेगूं की बड़ी कार्रवाई।
बेगूं /चित्तौड़गढ़। बेगूं थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करी प्रकरण में वांछित डोडाचुरा सप्लायर को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवतसिह हिंगड के निर्देशन मे डीएसपी बेगूं अजंलि सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी बेगूं कमलचन्द मीणा के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुवे 6 माह पुराने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित चल रहे डोडाचुरा सप्लायर को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि दिनांक 21.12.2025 को तत्कालीन थानाधिकारी बेगूं एसआई धर्मराज मीणा द्वारा सरहद मौजा सुरतपुरा में हाईवे रोड पर नाकाबंदी के दौरान फ्रोंक्स कार आरजे 19 सीक्यु 2687 में कुल 2 कट्टों में भरा हुआ कुल 44 किलो 300 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा बरामद कर मौके से उक्त कार के आगे आगे एस्कोर्टींग में चल रही ब्रेजा कार को जब्त किया जाकर मौके से मादक पदार्थ तस्करी करने वाले व एस्कोर्टींग करने वाले कुल 4 आरोपी गण को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण दर्ज किया गया था। उक्त प्रकरण में वांछित डोडाचुरा सप्लायर की सरगर्मी से तलास करते हुवे अभियुक्त दिनेशचन्द्र पिता रामेश्वरलाल जाति धाकड़ उम्र 31 साल पेशा खेती निवासी भगवानपुरा (कालिया तलाई) थाना रतनगढ जिला नीमच म.प्र. को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड प्राप्त किया जाकर प्रकरण में जब्तशुदा मादक पदार्थ के सम्बन्ध में अभियुक्त से पूछताछ व अनुसंधान जारी हैं।









