बेगूं/चित्तौड़गढ़। बेगूं नगरपालिका क्षेत्र में राज्य सरकार के निर्देश पर नगरपालिका द्वारा शहरी सेवा शिविर अभियान-2026 के तहत वार्डवार शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर 12 जून से शुरू होकर 15 जुलाई 2026 तक चलेंगे।
इन शिविरों में आमजन को विभिन्न जनहित सेवाओं का लाभ मिलेगा। इनमें साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट सुधार, नालियों की मरम्मत, यूडी टैक्स जमा, पट्टा संबंधी प्रकरण, जन्म-मृत्यू पंजीयन, ट्रेड लाइसेंस, भवन निर्माण स्वीकृति, पेंशन योजनाएं और पीएम स्वनिधि योजना शामिल हैं।
नगरपालिका कार्यालय परिसर में आयोजित होने वाले इन शिविरों का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 12 जून को वार्ड 1, 15 जून को वार्ड 2, 16 जून को वार्ड 3 व 4, 18 जून को वार्ड 5, 19 जून को वार्ड 6 व 7, 22 जून को वार्ड 8 व 9 , 23 जून को वार्ड 10 व 11, 24 जून को वार्ड 12 व 13 , 25 जून को वार्ड 14 व 15 , 29 जून को वार्ड 16 , 30 जून को वार्ड 17 व 18, 1 जुलाई को वार्ड 19, 2 जुलाई को वार्ड 20, 3 जुलाई को वार्ड 21 , 6 जुलाई को वार्ड 22, 7 जुलाई को वार्ड 23 व 24 , 8 जुलाई को वार्ड 25 व 26 , 9 जुलाई को वार्ड 27 व 28 , 10 जुलाई को वार्ड 29 व 30 , 13 जुलाई को वार्ड 31, 14 जुलाई को वार्ड 32 और 33, 15 जुलाई को वार्ड 34 ओर 35 के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे।
अधिशाषी अधिकारी विष्णु कुमार यादव ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वार्ड की निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।









