- बेगूं में ईद- उल -अजहा की सामूहिक नमाज की अदा।
- ख्वाजा बाग के नजदीक स्थित ईदगाह स्थल पर नमाज की अदा।

बेगूं /चित्तौड़गढ़। बेगूं क्षेत्र में ईद उल अजहा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। बेगूं स्थित ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सैकड़ो की संख्या में पहुंचकर ईद की नमाज अदा की। इस दौरान क्षेत्र में अमन, भाईचारे व खुशहाली की दुआ मांगी गई।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे, युवा और बुजुर्ग नए-नए वेश-भूषा में सजे-संवरे नजर आए और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना रहा।
ईदगाह स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया एवं पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात रहा और शांति व्यवस्था बनाए रखी गई।









