- बेगूं में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान 2026 के तहत पशुपालन विभाग द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित।
बेगूं/चित्तौड़गढ़ । राज्य सरकार द्वारा संचालित वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत बुधवार को पशुपालन विभाग बेगूं द्वारा श्री देव गौशाला रूडगढ़ रायता बेगूं में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।

गोपूजन ,पीपल पूजन, जलकुंड की सफाई एवं सफेद चुने से पुताई , पक्षियों के पानी के लिए परिंडे बांधना , पशुपालन संबंधित वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करना, गौ माता को लापसी का भोग, छोटे बछड़ों को कृमीनाशक दवा पिलाना, रोगी पशुओं का उपचार एवं शल्य चिकित्सा प्रदान की गई।
उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया एवं विशिष्ट अतिथि बीडीओ सुरेश गिरी गोस्वामी उपस्थित रहे। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान पशुपालन विभाग के अधिकारी डॉक्टर आरबाड नीतीश, डॉ. देवकिशन गुर्जर, डॉ. किरीट मीणा एवं डॉक्टर प्रतीक्षा कृष्णिया एवं पशुधन निरीक्षक बाबूलाल धाकड़, दिनेश जाजोरिया, भरत मीना ,फूल सिंह मीणा, संजय धाकड़ ,वंदित बैरागी, महेंद्र मीणा नारायण भील एवं गोविंद प्रसाद उपस्थित रहे।









