Home » नेशनल » 100 दिवसीय गहन टीबी उन्मूलन अभियान : बेगूं खंड के आयुष्मान केंद्रों पर होगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

100 दिवसीय गहन टीबी उन्मूलन अभियान : बेगूं खंड के आयुष्मान केंद्रों पर होगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

Share This Article

  • 100 दिवसीय गहन टीबी उन्मूलन अभियान : बेगूं खंड के आयुष्मान आरोग्य केंद्रों पर होगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

बेगूं । भारत सरकार द्वारा ‘टीबी मुक्त भारत’ (क्षय रोग उन्मूलन) के संकल्प को साकार करने के लिए विश्व टीबी दिवस से राष्ट्रव्यापी 100 दिवसीय गहन टीबी उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है। इस व्यापक अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी के छिपे हुए मामलों की त्वरित पहचान, मरीजों को नि:शुल्क उपचार और बेहतर पोषण सहायता सुनिश्चित करना है।बेगूं खंड के आयुष्मान केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन निदेशक (जन स्वा) निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं राजस्थान जयपुर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला क्षय निवारण अधिकारी चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार टीबी उन्मूलन हेतु टीबी मुक्त भारत100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत खंड बेगूं के अधीन हाई रिस्क गांव के आयुष्मान केंद्रों पर दिनांक 21 मई 2026 से 30 मई 2026 तक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा !

खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ऋतुराज कृष्णियाँ ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित शिविरों में 14 वर्ष से अधिक उम्र के समस्त शिविर में उपस्थित होने वाले व्यक्तियों की हीमोग्लोबिन ,बीएमआई,बीपी , टीबी , बलगम जांच स्क्रीनिंग एवं हैंडहेल्ड एक्स-रे जांच चिकित्सा कार्मिकों द्वारा की जाकर टीबी के प्राथमिक लक्षणों की स्क्रीनिंग की जाएगी। अभियान के तहत दिनांक 21.5.2026 को आयुष्मान आरोग्य केंद्र पारसोली, 22.05. 2026 को आयुष्मान आरोग्य केंद्र महेशरा, 23 5.26 को आयुष्मान आरोग्य केंद्र बिछोर , 24.05.2026 को आयुष्मान आरोग्य केंद्र चावंडिया, 25.5 .2026 को आयुष्मान आरोग्य केंद्र काटूंदा , 26.5. 2026 को आयुष्मान आरोग्य केंद्र चरछा, 27.05. 2026 को आयुष्मान आरोग्य केंद्र नंदवाई , 28.5 .2026 को आयुष्मान आरोग्य केंद्र बागपुरा , 29.5. 2026 को आयुष्मान आरोग्य केंद्र धामंचा एवं 30.05.2026 को आयुष्मान आरोग्य केंद्र रावडदा पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित की जाएंगे ।

Share This Article
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Rashifal

Advertisement

How to Make a News Portal

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This